आजम के बयान पर हिजाम में उबाल, पुतला फूंका

0
127

FARRUKHABAD : प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा एक अनर्गल वयान देने से आक्रोषित हुए हिन्दू जागरण मंच, हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घुमना बाजार पर नारेबाजी के साथ पुतले में आग लगा दी और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

[adrotate banner="3"]

raghav datt mishraहिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक राघवदत्त मिश्रा व जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घुमना बाजार पर नगर विकास मंत्री आजम खां के पुतले को लेकर पहुंचे। इस दौरान जिला संयोजक ने कहा कि देश में आतंकी गतिविधियां चरम पर हैं। अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश सरकार भी इन मामलों में कहीं न कहीं अपने हाथ जरूर काले किये है। इसका जीता जागता उदाहरण नगर विकास मंत्री द्वारा दो आतंकवादियों को छुड़ाने का प्रयास किये जाने को लेकर सामने आया है। लेकिन कोर्ट ने कड़ी निंदा के साथ मामले को खारिज कर दिया। लेकिन इसके बावजूद भी आतंकियों के लिए इस तरह का कृत्य उत्साहवर्धन करने वाला है।

[bannergarden id=”8″]

संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने आजम खां के विरोध में कहा कि अगर प्रदेश सरकार देश हित के लिए कार्य नहीं करेगी तो देश फिर परतंत्र हो सकता है। आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने घुमना बाजार पर नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। सपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान जयभोलेबाबा कमेटी, यूथ अगेंस्ट करप्शन, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के अलावा बाला जी, प्रमोद द्विवेदी, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, हर्षित त्रिपाठी, नवनीत शुक्ला, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, सुभम शर्मा, हिमांशु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]