संदिग्ध परिस्थितियों में सरदार गोली लगने से घायल

0
137

FARRUKHABAD : थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम केहरई निवासी 38 वर्षीय सरदार केहर सिंह पुत्र जागीर सिंह संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल हो गया। घायल सरदार को लोहिया अस्पताल में भर्ती sardarकराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

केहर सिंह मूल रूप से हरियाणा का निवासी है जो यहां केहरई में भूमि लेकर खेतीबाड़ी कर रहा है। बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से केहर सिंह घायल हो गया। गोली केहर के सीने में लगी। घायल अवस्था में सरदार को कायमगंज स्वास्थ्यकेन्द्र ले जाया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। तकरीबन 4 बजे केहर सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर केहर को लोहिया अस्पताल से भी रिफर कर दिया गया तो उसे आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। सूत्रों की मानें तो केहर सिंह की पत्नी हरियाणा में रह रही है। केहर का फोन पर कुछ पत्नी के साथ विवाद हो गया था। इसी बजह से उसने खुद को गोली मार ली। लेकिन पुलिस उसे दुर्घटना बता रही है।

[bannergarden id=”11″]

थानाध्यक्ष कंपिल डी के सिसोदिया ने बताया कि केहर सिंह पड़ोस में ही अपनी मामी के यहां गया था। जहां उसने मीट बनवाने की बात कही और चारपाई पर झुका। वैसे ही उसकी गोट में लगा देशी तमंचे से फायर हो गया। खुद गोली मारने की बात गलत है। अब प्रश्न इस बात का उठता है कि केहर सिंह के सीने में गोली लगी जो कमर में लगे तमंचे से नहीं लग सकती फिर आखिर पुलिस घुमाने का प्रयास क्यों कर रही है। परिजन भी इस सम्बंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

[adrotate banner="2"]