संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेक के पास पड़ी मिली युवक की लाश

0
82

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक का शव जीआरपी पुलिस को संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी पहचान उसके मौसी के लड़के ने फोन पर विवेक श्रीवास्तव के रूप में की है।

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को भोलेपुर रेलवे क्रासिंग व स्टेशन के बीच में एक 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। काफी मसक्कत के बाद शव की पहचान न होने पर मामले की सूचना फतेहगढ़ जीआरपी थाने को दी गयी। सूचना पर हेड कांस्टेबिल रामवली सिंह अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की। युवक के पास से मिली डायरी पर लिखे नम्बर से कांस्टेबल ने सूचना दी तो वह नम्बर मृतक की मौसी के पुत्र का निकला, जो थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम खुड़नाखार निवासी था। मृतक कानपुर नगर के थाना विदुनी के सौदिकपुर का निवासी है। जिसका नाम विवेक श्रीवास्तव बताया गया है। जीआरपी कांस्टेबल रामबली सिंह ने बताया कि मामले के सम्बंध में मृतक के परिजनों को सूचना हो गयी है। कुछ समय में परिजन मौके पर पहुंच जायेंगे। शव को जीआरपी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]