संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जली

0
88

FARRUKHABAD : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम पसियापुर निवासी कबीर बहेलिया की 19 वर्षीय पत्नी सीतादेवी संदिग्ध अवस्था में लोहिया अस्पताल में seeta deviभर्ती करायी गयी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए युवती को जलाने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

तकरीबन एक वर्ष पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी खेतल सिंह की पुत्री सीता देवी के साथ विवाह हुआ था। कबीर कुछ दिनों से दिल्ली में पत्थर बिछाने का काम कर रहा है। मंगलवार दोपहर सीतादेवी घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जल गयी तो सीता की सास कमलादेवी उसे क्षेत्रीय स्वास्थ्यकेन्द्र पर ले गयी। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने घायल सीता देवी के मायके सूचना नहीं दी। मायके पक्ष की एक और अन्य लड़की रिंकी पत्नी कमलेश जोकि पसियापुर में ही रह रही है, उसे जानकारी मिली तो उसने फोन द्वारा महिला के मायके में सूचना भेजी। सूचना पर विवाहिता की मां हरदेवी व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गये। लड़की पक्ष के लोगों ने विवाहिता की सास कमलादेवी पर दहेज के लिए जला देने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक गीतादेवी का पति दिल्ली से वापस नहीं आया है।

[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]