संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

0
101

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के बघार आईटीआई मार्ग पर स्थित ग्राम देवरामपुर निवासी छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिये शव लेकर चले गये।

[adrotate banner="3"]

Girl Raniपरिजनों के अनुसर ग्राम देवरामपुर निवासी पप्पू की 16 वर्षीय पुत्री रानी घर पर अकेली थी। पप्पू अपनी पत्नी रेखा के साथ सातनपुर मण्डी में मजदूरी करने आया था। इसी बीच रानी ने अपने भाई दीपक से कुछ रुपये मांगे और कहा कि बाद में वापस कर देंगे। जिस पर दीपक ने रुपये देने से आनाकानी की तो भाई बहन में विवाद शुरू हो गया। गुस्साये भाई ने रानी के थप्पड़ मार दिया और घर से बाहर चला आया। जिसके बाद रानी की मां रेखा को सूचना मिली कि रानी की तबियत खराब हो गयी है। सूचना पर रानी की मां रेखा घर पहुंची और गंभीर अवस्था में उसे लेकर लोहिया अस्पताल आयी। जहां ईएमओ डा0 प्रदीप सिंह ने रानी को मृत घोषित कर दिया। परिजन रानी की मौत की सूचना मिलते ही शव लेकर वापस चले गये। इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]