संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत

0
103

फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम फकरपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी। मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार फकरपुर निवासी एक चर्चित परिवार के युवक ने अपने ही घर में लाइसेंसी राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार ली। शुक्रवार को साढ़े तीन बजे गोली लगने के बाद राजनीतिक पहुंच के चलते युवक के गोली से मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी। युवक ग्राम प्रधान का रिश्तेदार बताया गया है। वहीं जानकारी यह भी मिली है कि युवक की अभी तक शादी नहीं हुई थी, आने वाले सोमवार को युवक की शादी तय होनी थी।

[adrotate banner="2"]