संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास

0
112

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुन नगला निवासी 40 वर्षीय सुनील पुत्र रामपाल वर्मा ने प्रातः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन ऐन मौके पर परिजनों ने पहुंचकर सुनील को पकड़ लिया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक रामपाल वर्मा का एक मकान गांव के अलावा सातनपुर मण्डी के सामने बना है। जहां वह मोहरम गिट्टी इत्यादि का काम करता है। दो पुत्र सुनील व सुधीर के साथ उसके साथ ही रहते हैं। रामपाल का ही एक भवन भोपतपट्टी में भी बना है। सुनील मकान के बाहर परचून की दुकान किये है। वहीं दूसरा भाई सुधीर खाद की दुकान पर बैठता है। प्रातः तकरीबन साढ़े सात बजे सुनील ने अपनी पत्नी को दुकान पर बैठा दिया और खुद घर के अंदर चला गया। तभी उसने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। लेकिन ऐन मौके पर परिजनों ने पहुंचकर सुनील को फांसी से उतार लिया। सुनील को गंभीर हालत में मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे मेडिकल कालेज में भर्ती करने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो डाक्टरों ने सुनील को सैफई इटावा के लिए रिफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]