संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई मारुति खड्ड में पलटी मिली

0
113

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड निवासी शिवम भदौरिया की मारुति अंटिका केवी भट्ठे के सामने से संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात गायब हो गयी थी। जो मंगलवार की सुबह सेन्ट्रल जेल के पास खड्ड में पलटी मिली।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार शिवम भदौरिया अपने नये मकान का निर्माण केवी भट्ठा के सामने करवा रहे हैं। जहां पर उन्होंने अपनी मारुति अंटिका संख्या यूपी 30 टी 3030खड़ी कर दी। जहां से बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मारुति गायब हो गयी। यह देख शिवम के पैरों तले जमीन ही खिसक गयी। उन्होंने आनन फानन में सुबह खोजवीन की तो पता चला कि सेन्ट्रल जेल के पास खड्ड में एक मारुति कार पड़ी है। जिस पर वह वहां पहुंचे तो उन्होंने अपनी गाड़ी को वहां पलटा पाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी व मारुति को क्रेन से उठवाकर ले गये।

[adrotate banner="2"]