युवक कांग्रेस ने केजरीवाल को आरएसएस का एजेंट बताकर पुतला फूंका

0
92

फर्रुखाबाद: युवक कांग्रेस के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने जनपद मुख्यालय पर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल को आर एस एस का एजेंट करार देते हुए अर्थी निकाली। इसके बाद पुतले को फतेहगढ़ चौराहे पर फूंक दियां

[adrotate banner="3"]

इस दौरान युवक कांग्रेसियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले हैं। उस पार्टी को लोकप्रियता दिलाने के लिए सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोश गुप्ता के प्रतिष्ठान से केजरीवाल की शव यात्रा युवक कांग्रेस शहर महामंत्री मोहित गुप्ता और साबिर हुसैन के नेतृत्व में फतेहगढ़ तिराहे होती हुई चौराहे पहुंची। फतेहगढ़ चौराहा पर कांग्रेसियों ने केजरीवाल की अर्थी को फूंक दिया।

इस दौरान मोहित गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 1 नवम्बर से फर्रुखाबाद में आकर आंदोलन करेंगे। उस आंदोलन का विरोध किया जायेगा। साबिर हुसैन ने कहा कि सलमान खुर्शीद पर झूठा आरोप लगाने वाले अरविंद केजरीवाल को फर्रुखाबाद आगमन पर काले झण्डे दिखाकर विरोध किया जायेगा।

इस दौरान राजेश कुमार गुप्ता, जेडी यादव, राघव, सुमित, अकाश मिश्रा, नवीन चौधरी, अरुन कुमार, सौरभ कुमार, राजू यादव, शिवम राठौर, अकरम आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]