संजीव पारिया ने की लुईस से भेंट

0
129

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद जब कई महीनों के बाद जनपद पहुंचीं तो पुराने भाजपाई संजीव पारिया ने उनसे भेंट की। जिससे नये कयास लगने शुरू हो गये।

[adrotate banner="3"]

एडवोकेट आदिल कामरान के घर पर पहुंची लुईस खुर्शीद से भेंट करने बार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया भी मिलने पहुंच गये। बताते चलें कि श्री पारिया भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने और उसमें करारी हार के बाद भाजपाइयों के भितरघात से असंतुष्ट चल रहे हैं। उनकी लुईस खुर्शीद से भेंट का मामला कुछ नये राजनीतिक समीकरणों को जन्म देता नजर आ रहा है। पारिया की श्रीमती खुर्शीद से इस तरह भेंट राजनीतिज्ञों व अन्य लोगों के गले नहीं उतरी।

इस सम्बंध में संजीव पारिया ने बताया कि वह किसी राजनीतिक कारण से लुईस खुर्शीद से भेंट करने नहीं गये थे वल्कि वह अपने एसोसिएशन से सम्बंधित एक कार्य के निस्तारण के लिए गये थे।

[adrotate banner="2"]