संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रचार रैली की रवाना

0
146

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त स्टेडियम से जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत प्रचार प्रसार हेतु (वाहन) रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|
रैली रवाना होनें के दौरान डीएम नें कहा कि अभियान को मजबूती से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहे| अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जनपद में मौसमी और मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप को कम करने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है| मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सतीश चन्द्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रविन्द्र कुमार आदि रहे।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]