संगीनों के साये में सहकारिता संचालन मंडल की बैठक

0
118

फर्रुखाबाद: बीते तकरीबन पांच माह पूर्व दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फतेहगढ़ में आयोजित होने हुई सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ के बाद दोनों तरफ से कई जख्मी भी हुए थे| जिसमे जबाबी मुकदमे भी दर्ज कराये गये| उन मुकदमें में पुलिस को आज तक सबूत नही मिले| लेकिन पुन: किसी बबाल की आशंका के चलते संचालन मंडल की बैठक के दौरान सहकारी बैंक छाबनी बनी रही|
विदित है कि बीते 3 फरवरी 2019 को सहकारी बैंक में मारपीट और तोड़फोड़ की गयी| इस घटना के पांच माह बाद मंगलवार को संचालन मंडल की बैठक अध्यक्ष मनोरमा यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे 35 बिन्दुओ पर विचार किया गया|
जिसमे बैंक में गठित कमेटियों पर विचार, बैंक कर्मियों को अध्यक्षा की अनुमति से भुगतान किये गये नकदीकरण आदि पर विचार किया गया| इस दौरान बैंक के अन्दर व बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया| पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, दिगम्बर सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह राठौर, जीएम विनय कुमार चौधरी, डिप्टी जीएम भारत भूषण, राजवीर गौतम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]