फर्रुखाबाद: नवाबगंज ब्लाक में एक बीडीसी सदस्य दो जगह से तीन साल से सदस्य कैसे बना रहा, इस मामले की जाँच डीपीआरओ ने बीडीओ से दो दिन में देने को कहा है| ज्ञात हो कि ब्लाक नवाबगंज में अमित कुमार दो जगह से चुनाव जीतने के बाद भी एक सीट नहीं छोड़ी गयी है| और उपचुनाव में भी नवाबगंज से किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं कराया जा रहा है|
[adrotate banner="3"]
उपरोक्त मामले में डीपीआरओ ने फोन पर जेएनआई को बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं था| नियमतः शपथ ग्रहण करने से पहले ही एक क्षेत्र से इस्तीफा दे देना चाहिए था| इस मामले की जाँच बीडीओ को सौपी गयी है और जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी|
[adrotate banner="2"]


