संगीनों के साए में शमसाबाद नगर पंचायत के 6.44 करोड़ के प्रस्ताव पारित

0
140

shamsabadफर्रुखाबाद: शमसाबाद; नगर पंचायत शमसाबाद की बोर्ड की बैठक में पंचायत में विकास कार्यो के लिए 6.44 करोड़ के प्रस्ताव बोर्ड के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने पास करा लिए| हालाँकि बोर्ड मीटिंग में अराजक तत्वों ने हंगामा कराने के लिए योजना बनायीं थी मगर किसी ने इन वक्त पर पुलिस को खबर कर दी और शमसाबाद पंचायत कार्यालय छावनी में तब्दील हो गया| अराजक तत्वों की योजना धरी की धरी रह गयी और सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हो गए|

[adrotate banner="3"]

Nagar Panchayat Shamsabadशमसाबाद में विकास कार्यो के वर्ष 14-15 में 6.44 करोड़ का खर्च प्रस्तावित किया गया है| जिसमे 33 गलियो में सड़क निर्माण, नाला, सुलभ शौचालय, चौराहे पर आरओ प्लांट, पेशाव घर, टैंक सफाई मशीन, जरनेटर, गैराज, आदि का काम कराया जायेगा| कई विरोधी सभासद बैठक में नहीं पहुंचे वहीँ कुछ सभासदो ने सफाई कार्य में भेदभाव का आरोप अध्यक्ष विजय गुप्ता पर लगाया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]