संकिसा पर्यटन स्थल की जमीन कब्जाने की बौद्ध भिक्षुओं ने की शिकायत

0
171

फर्रुखाबाद: जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित संकिसा बौद्ध स्थल की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये जाने को लेकर बौद्ध भिक्षुओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार से की।

[adrotate banner="3"]

बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि वह लोग संकिसा बुद्ध स्थल धम्म कोला बुद्ध बिहार में निवास करते हैं। उनके सामने पड़ी जमीन पर सामाजिक तत्व जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बीते दिनों पर्यटन स्थल पर आलोक दीक्षित, विजय बहादुर सिंह, आदेश कुमार आदि लोगों ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जिस पर हम लोगों ने विरोध किया लेकिन यह लोग मानने को तैयार नहीं है। बौद्ध पर्यटन स्थल को दबंगों के कब्जे से बचाने की कृपा करें।
इस दौरान राजेन्द्रनाथ शाक्य मण्डल अध्यक्ष, लालाराम शाक्य, गोविंद रत्न, भिक्षु लटूरी भदौरिया, भिक्षु नरायन, भिक्षु धर्मकीर्ति आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]