टाडा बहरामपुर में पुलिस दहशतगर्दी के विरोध में भाकियू ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

0
115

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन के लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं से सम्बंधित 5 सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को सौंपा। किसान यूनियन ने उर्वरक विक्रेताओं पर आरोप लगाया कि उर्वरक विक्रेता खाद का कृत्रिम अभाव जताकर किसानों को औने पौने दामों में खाद देते हैं। वहीं कमालगंज क्षेत्र के ग्राम टाडा बहरामपुर में पुलिस द्वारा ग्रमीणों में दहशत फैलाने व उनसे की जा रही आर्थिक वसूली न रोके जाने पर उन्होंने जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

[adrotate banner="3"]

कार्यकर्ताओं ने सीएम को पत्र सौंपते हुए कहा कि जनपद में उर्वरकों का कृत्रिम अभाव पैदा कर कालाबाजारी की जा रही है और किसान ब्लेक में खाद खरीदने को विवश हैं। सहकारी समितियों पर किसी भी प्रकार की खाद उपलब्ध नहीं है। इफको सेन्टरों पर भी खाद उपलब्ध नहीं है जिस कारण किसान काफी परेशान और आक्रोषित हैं। शासन प्रशासन समुचित खाद की व्यवस्था करने में अभी तक असफल है। जनपद में सभी प्रकार की खादों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। वहीं उन्होंने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती के कारण किसान बेहाल हैं। किसानों के कर्जे व बिजली के बिल को माफ किया जाये।

वहीं किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने सीएम को अवगत कराया कि बीते दिनों कमालगंज थानाध्यक्ष द्वारा टाडा बहरामपुर में दबंग युवक के साथ पहुंचकर खुद ही बबाल किये जाने के मामले में पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों से दलालों के माध्यम से वसूली की जा रही है। जिसे रोक कर घटना की निष्पक्ष जांच किसी अधिकारी से कराकर कार्यवाही की जाये। पुलिस के भय से टाडा बहरामपुर के ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर चले गये हैं। जिससे उनके जानवर भूखे प्यासे बंधे रहते हैं। यदि घटना की जांच निष्पक्ष रूप से नहीं करायी गयी तो वह लोग जेल भरो आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को अतिरिक्त राशन की व्यवस्था की जाये व पशुओं व ग्रामीणों के लिए समुचित दवाई व इलाज की व्यवस्था करायी जाये।

[adrotate banner="2"]