श्री श्री रविशंकर की सुनेगा आईएस आतंकी बगदादी ?

0
101

sri-sri-ravishankar_22_11_2014बगदाद:अध्‍यात्‍िमक गुरु और आर्ट ऑफ लीविंग के संस्‍थापक श्रीश्री रविशंकर इराक के दौरे पर हैं। वे आतंकी संगठन आईएस के प्रमुख अबु बकर अल बगदादी से सीधी वार्ता कर हिंसा को रोकना चाहते हैं। उन्‍होंने स्‍काइप के जरिये आतंकी सरगना से सीधी बात करने का प्रस्‍ताव रखा है।

[adrotate banner="3"]

इराक और सीरिया में आतंकी संगठन ने बर्बरता पूर्वक हत्‍याएं करके आतंक फैला रखा है। संगठन के आतंकी आम नागरिकों का गला रेतकर या उनके सिर पर गोली मारकर हत्‍या करते हैं। एक बार में 80 लोगों तक को लाइन से खड़ा करके मौत की नींद सुला दिया जाता है।

इराक और सीरिया में उसके कहर के चलते लाखों की तादात में लोग विस्‍थापित हुए हैं, जिसमें अधिकांश संख्‍या महिलाओं और बच्‍चों की है। शरणार्थी शिवर में बच्‍चों का हाल देखने के बाद उन्‍होंने बगदादी से बात करने और शांति बहाल करने की कोशिश करने का प्रस्‍ताव रखा। आर्ट ऑफ लिविंग के जरिये उन्‍होंने वर्ष 2003 में पहली बार इराकी नागरिकों मदद की थी।
– See more at: http://naidunia.jagran.com/world-will-bagdadi-listen-to-shri-shri-ravishankar-232847#sthash.zot3F2pR.dpuf

[adrotate banner="2"]