खुशखबरी: बंद नहीं होगी कालिंद्री ट्रेन

0
105

bjp mukehsफर्रुखाबाद : हर वर्ष सर्दी के मौसम में बंद होने वाली कालिंदी ट्रेन इस वर्ष बंद नहीं होगी| यह जानकारी सांसद मुकेश राजपूत ने दी है| उन्होंने कहा है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिए है|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में बोलते हुए सांसद ने कहा कि वर्तमान में जो विकलांग कल्याण मेला जनपद में चल रहा है, उसमे तकरीबन14 सौ लोगो ने अपना पंजीकरण कराया है| कुछ दिनों के अंतराल के बाद केंद्रीय मंत्री के हाथो विकलांगो को उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे| उन्होंने यह भी कहा कि कराये गए पंजीकरण फार्मो में सर्वाधिक संख्या मुस्लिम समुदाय के लोगो की है| इससे यह प्रतीत होता है कि मुस्लिम समुदाय के लोग पोलियो ड्राप व अन्य टीकाकरण कराने में कोताही बरतते है|
उन्होंने ने सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खान के वयान पर भी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि आजम खान के वयान से यह लगता है कि समाजवादी पार्टी को आतंकी संगठन पैसा उपलब्ध कराते है| मुकेश राजपूत ने आजम खान पर राज द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए|

श्री राजपूत ने बताया कि कालिंदी ट्रेन इस वर्ष पूर्व की भांति बंद नहीं होगी| उनका प्रयास रहेगा कि कालिंदी कभी भी बंद न हो|
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार आदि मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]