फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के लोहाई रोड स्थित श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर में काव्य समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिवोम अंबर की अध्यक्षता एवं युवा कवि वैभव सोमवंशी ‘सुभग’ के सफल संचालन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मां वाणी की वंदना डॉ. गरिमा पांडेय ने प्रस्तुत की। काव्य समारोह में वरिष्ठ रचनाकार बृज किशोर सिंह ‘किशोर’, कृष्ण कांत त्रिपाठी ‘अक्षर’, उपकार मणि ‘उपकार’, निमिष टंडन, उत्कर्ष अग्निहोत्री एवं प्रीति पवन तिवारी एडवोकेट ने काव्यपाठ कर बाबा के दरबार में अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. शिवोम अंबर ने कविता को ईमानदारी के साथ जीने का संदेश देते हुए साहित्य की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक सुरेंद्र कुमार सफ्फड़ ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुराग सोमवंशी, विभोर सोमवंशी, महेश पाल सिंह उपकारी, अंजुम दुबे, सरल दुबे, अरुण जालान, अभिव्यंजना के समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र पांडेय, योगेश मिश्रा, के.के. अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, दीपक, सुब्रत, सुयश, रजनी सोमवंशी, रुक मंगल सिंह, सत्यपाल, विनोद दुबे, आरती दुबे, अनुजा सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर में में काव्य समारोह





