श्रीराम बारात पर नगर भ्रमण में जगह-जगह पुष्प वर्षा

0
149

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार की शाम श्रीराम विविध कला केंद्र ने श्रीराम बारात की शोभा यात्रा निकालकर राम और सीता का विवाह संपन्न हुआ| जिसमें छोटे रूप से नगर दर्शन के लिए राम,लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की शोभायात्रा बारात के रूप में निकाली गई|  नगर के मार्गों पर भगवान राम की जगह-जगह आरती उतारी गई|
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति प्रभु राम की आरती उतारी नगर के प्रमुख मार्ग चौक, घुमना, नाला मछरटटा एवं लोहार रोड होते हुए चौक स्टेट केशव तिवारी के प्रांगण में श्री राम विवाह संपन्न हुआ|  सनातन धर्म में विवाह समारोहों के शुभारंभ का संदेश देते हुए दर्शाया कि दांपत्य सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है और इसे बड़ी से बड़ी शक्ति भी तोड़ नहीं सकती है।
भगवान राम का चरित्र इसी संस्कारित जीवन की प्रेरणा देता है।श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए श्रीराम विविध कला केंद्र के निदेशक विजय दुबे (मटर लाल) ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के संस्कार चिरस्थाई होते हैं। भगवान श्रीराम के दांपत्य जीवन में कितने उतार-चढ़ाव आए, लेकिन श्रीराम और सीता का दांपत्य जीवन अटूट रहा। सनातन संस्कृति को आत्मसात करने का संदेश देती है।
श्री राम राघव मिश्रा, भरत ऋषभ पांडेय, लक्ष्मण चौधरी दुबे, शत्रुघ्न अंशु त्रिपाठी, सीता जी यश दुबे, ब्यास सत्यम दीक्षित, आशीष दीक्षित, जीतू शुक्ला, मोहन दुबे, अखिलेश दुबे, छवि शुक्ला विमलेश मिश्रा, चंद्र मोहन शुक्ला, छोटे शुक्ला आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]