श्याम प्रेम विना जीवन सार्थक नहीं: नंदू भैया

0
307

फर्रुखाबाद: राजस्थान के भजन सम्राट नंदू भैया जी के आज यहाँ आगमन पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया|

[adrotate banner="3"]

स्वराज कुटीर से करीव आधा सैदा दोपहिया वाहन चालक उनके साथ चले| घुमना से चौक बाजार तक नंदू भैया ने पैदल यात्रा की इस दौरान उनके ऊपर फूलों की वर्षा कर मालाओं से लाद दिया गया| बैंड बाजाओं से जोरदार स्वागत किया गया|

श्री नंदू भैया के सूर्या होटल पहुँचने पर भी स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा| उन्होंने भजन गायन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रेम ही ईश्वर का सत्य रूप है जो जन-जन के ह्रदय में प्रभु प्रेम को जाग्रत करना है| प्रेम के जाग्रत होने पर ही समाज में सुख शांति सम्रद्धि बन सकती है| जिसके ह्रदय में श्याम प्रेम नहीं उसका जीवन सार्थक नहीं है|

उन्होंने कहा कि जो भक्त दीन दुखियों की सेवा में रहते हैं प्रभु उन सब का कल्याण करते हैं| नंदू भैया कल सोमवार को नाला मछरट्टा स्थित बंदन बाटिका में श्री श्याम खाटू बाले ठाकुर जी के चरणों में अपने भजन अर्पित करेंगें|

स्वागत करने वालों में सुरेन्द्र सफ्फड़, राम किशन सिगतिया, कन्हैयालाल जैन, अतुल कपूर, मोहनलाल अग्रवाल, अरुण जालान, राजेश टंडन, अशोक कुमार जैन, श्याम सुन्दर अग्रवाल, श्याम सिगतिया, क्रष्ण गोपाल जालान, रामचंद्र जालान, प्रदीप मेहरोत्रा, अजय गुप्ता, अकिलेंद्र श्री माली आदि सामिल रहे|

[adrotate banner="2"]