श्यामबिहारी के 75वें जन्म दिन पर व्यापारियों ने काटा केक

0
108

FARRUKHABAD : व्यापारी नेता श्यामबिहारी मिश्रा के 75वें जन्म दिन पर जगह जगह व्यापारियों ने उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

[adrotate banner="3"]

sanjeev mishra bobyरेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित किये गये श्यामबिहारी मिश्रा के जन्म दिन कार्यक्रम में जनपद के मिश्रा गुट में शामिल पदाधिकारी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यक्रम में पहुंचे श्यामबिहारी गुट व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी ने कहा कि श्री मिश्रा ने पूरा जीवन व्यापारियों के अधिकारों और उनके हक की लड़ाई में लगाया। उनके द्वारा किये गये संघर्ष को हमें अपने जीवन में आदर्श के रूप में उतारना चाहिए और व्यापारियों के हक के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान व्यापारियों ने एक जुट रहने की बात पर भी बल दिया। संगठन के नगर अध्यक्ष इकलाख खान ने कहा कि श्यामबिहारी मिश्रा हम सभी के प्रेरणाश्रोत हैं। उनकी प्रेरणा पर चलकर हम बुलंदियों में पहुंचेंगे। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने दिल्ली में पहुंचकर उनके जन्मदिन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान एकत्रित हुए व्यापारियों ने केक काटकर श्यामबिहारी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया व एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। इस दौरान जौली राजपूत, राजू गुप्ता, सौरभ भारद्धाज, आफताब अंसारी, मोहम्मद अतीक, राजू गौतम, शिवानंद शुक्ला, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]