शौंच करने गई नव विवाहिता से युवकों ने की छेड़छाड़

0
109

फर्रुखाबाद: बुधवार सुबह शौंच करने गई महिला के साथ गाँव के ही दबंग युवकों ने अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की| महिला ने बताया कि ये दबंग युवक पहले भी कई बार अश्लील हरकतें कर चुके हैं| नव विवाहिता ने सिवारा पुलिस चौकी को तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज सिवारा चौकी के अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर आगू निवासी राम सनेही की २३ वर्षीय नव विवाहिता पत्नी पूनम अपनी १३ वर्षीय ननद रेखा के साथ आज सुबह शौंच करके घर वापस जा रही थी| तभी गाँव के ही प्रमोद व विनोद पुत्र गण राम सहाय ने रास्ता रोककर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर छेड़छाड़ करने लगे| चीखपुकार सुनकर गाँव के अन्य लोगों के आ जाने के बाद भी मेरा पीछा नहीं छोड़ा और घर के दरवाजे तक आकर अश्लील हरकतें करते रहे|

नव विवाहिता पूनम ने बताया कि उक्त युवक पहले भी कई बार ऐसे ही हरकतें कर चुके हैं| जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों से उक्त युवकों से जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश भी चल रही है| पीड़ित विवाहिता ने इसकी सूचना सिवारा पुलिस को दी है| पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं|

[adrotate banner="2"]