शोरूम से लाखों का सामान व नगदी चोरी

0
97

फर्रुखाबाद:  शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड  हसन बाग स्थित अपूर्वा मोटर्स के शोरूम पर चोरों ने बीती रात लाखों का सामान व नगदी चोरी कर ली

[adrotate banner="3"]

शोरूम के मालिक विवेक गुप्ता के अनुसार रात में तकरीबन 9 बजे शोरूम बंद करके घर चले गये थे। ड्यूटी पर भदौरिया सिक्योरिटी सर्विस के चौकीदार गुड्डू, नवीन व आशू लेटे हुए थे| आधी रात के बाद रात करीब ढाई बजे चौकीदारों ने खटपट की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो शोरूम का शटर टूटा पड़ा था। जिसकी सूचना उन्होंने शोरूम मालिक को दी। जिस पर मालिक ने चौकीदार को कोई हरकत करने से मना कर दिया। रात में ही शोरूम मालिक मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने जेक लगाकर शटर तोड़ा व उसमें रखे 80 हजार रुपये कीमत के सोनी के टेप व 10 हजार 800 रुपये की नगदी चोरों ने गायब कर दी। शोरूम मालिक विवेक गुप्ता ने रात्रि में ही कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। मौके पर शहर कोतवाल कालूराम दोहरे ने पहुंचकर शोरूम मालिक से पूछताछ की।

 

बताते चलें कि इस शोरूम के बगल में एक बीज गोदाम की दुकान है जिसको चोरों ने तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व निशाना बनाया था।

 

[adrotate banner="2"]