FARRUKHABAD : कैदियों के भागने की हो रही आये दिन घटनाओं को देखते हुए जिला जज ने कोर्ट मोहर्रिर को शेशन हवालात में कैदियों के साथ ही बैठने के निर्देश दिये हैं। अब जेल से आने वाले कैदियों को तारीख लेने के लिए कोर्ट में पेश होने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
पूर्व में फतेहगढ़ कचहरी में स्थित शेशन हवालात से आठ कैदी हवालात में नकब लगाकर भाग गये थे। जिसको मद्दे नजर रखते हुए जिला जज ने सुरक्षा की दृष्टि से कैदियों को बाहर न निकालकर शेशन हवालात में ही तारीख देने को कहा है। जिला जज ने आदेश दिये हैं कि अब कोर्ट मोहर्रिर शेशन हवालात में कैदियों के साथ बैठ कर उन्हें तारीख देंगे। गुरुवार को पहली बार शेशन हवालात में कैदियों को तारीख दी गयी।
[adrotate banner="2"]


