शेख मखदूम की मजार पर बसपा प्रत्याशी ने माथा टेका

0
138

कमालगंज (फर्रुखाबाद): बहुजन समाज पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने रविवार को कमालगंज स्थित शेख मखदूम लंगर जहां की मजार पर पहुंचकर चादरपोशी कर माथा टेका। इस दौरान jaybeer singh bspउनके साथ दर्जनों बसपाई भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज स्थित शेख मखदूम लंगर जहां की मजार पर उनके अकीदतमंदों की भीड़ लगना शुरू हो गयी है। प्रति वर्ष मजार पर लगने वाले मेले में रविवार को पहले ही दिन काफी रौनक दिखायी दी। जहां एक तरफ मेले में शेख मखदूम के चाहने वाले अकीदतमंद दूर दराज से आकर माथा टेक रहे हैं वहीं दूसरी तरफ jaybeer singh bsp1राजनीतिक लोग भी अपनी सफलता की दुआ मांगने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह भी रविवार को मजार पर पहुंचे व माथा टेक कर दुआ मांगी और चुनाव में विजय होने के लिए यहां से क्षेत्र में निकल गये।

[bannergarden id=”8″]

रिवायत के अनुसार दरगाह के सज्जादा नसीन अजीजुल हक गालिब मियां एक सप्ताह पहले भोजपुर चिल्लागाह पर घोड़े पर सवार होकर पहुंच जाते हैं। जहां पर हजरत शेख मखदूम लंगर जहां का मुकाम था। अब सोमवार को सज्जादा नसीन को डोले में लेकर पूरी रिवायत के अनुसार हजारों की तादाद में मौजूद छड़ीबाजों के बीच लेकर आयेंगे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]