शीला दीक्षित के निधन पर सर्वदलीय शोकसभा

0
135

फर्रुखाबाद: दिल्ली सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर  नगर के एसबीआई के निकट अग्रवाल सभाभवन  में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पंडित विमल प्रकाश तिवारी फाउंडेशन की तरफ से किया गया| जिसमे उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया|
कार्यक्रम में पंहुचे सपा के पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित नें कहा कि उनके निधन से देश की राजनीति में खालीपन आ गया है। वह मानवता की मूर्ति थी| उन्होंने हमेशा गरीबो की मदद की| संस्था के सचिव आदेश तिवारी ने कहा कि दिल्ली में उनका 15 साल का कार्यकाल विकास कार्य के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
अजय त्रिवेदी, ज्ञानी गुरुवचन सिंह, संजय गर्ग, पुन्नी शुक्ला, विमलेश पाण्डेय, मोहन अग्रवाल
आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]