शीतगृहों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

0
27

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) आगामी साल 2027 के लिए निजी शीतगृहों के लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जनपद के सभी निजी शीतगृह स्वामियों और प्रबंधकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए निर्धारित शुल्क 31 अक्टूबर 2026 तक जमा करना होगा। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन और शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा।आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने बताया कि शीतगृह स्वामी वेबसाइट www.janhit.uphorticulture.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारियां स्पष्ट रूप से भरने के साथ निर्धारित अभिलेखों की हार्डकॉपी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, फर्रुखाबाद में जमा करानी होगी। शुल्क ऑनलाइन अथवा कोषागार चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।इन अभिलेखों को लगाना अनिवार्यलाइसेंस नवीनीकरण के लिए शीतगृह भवन की मजबूती संबंधी पंजीकृत सिविल अभियंता की निरीक्षण रिपोर्ट, मशीनरी की मजबूती, कार्यशीलता और निरंतर संचालन क्षमता का प्रमाण, बीमा पॉलिसी की सत्यापित प्रति तथा स्वीकृत विद्युत लोड का विवरण देना होगा। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर की उपलब्धता का प्रमाण, अग्निशमन सुविधाओं का प्रमाण-पत्र, आवश्यक मरम्मत का प्रमाण-पत्र, अंतिम विद्युत बिल व भुगतान रसीद और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की सत्यापित छायाप्रति भी जमा करनी होगी।आलू भंडारण की अवधि रसीद पर लिखना जरूरीआलू उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए शीतगृहों में आलू भंडारण के समय जारी की जाने वाली पावती रसीद पर भंडारण की अवधि 15 फरवरी से 30 नवंबर तक अंकित करना अनिवार्य होगा। किसान अधिकार पत्र पर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी के सीयूजी मोबाइल नंबर भी दर्ज करने होंगे।समयसीमा चूकने पर लाइसेंस निरस्त होने की चेतावनीआलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने सभी शीतगृह स्वामियों और प्रबंधकों से समय रहते आवेदन और शुल्क जमा कर नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर 2026 के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा संबंधित शीतगृह का लाइसेंस स्वतः निरस्त समझा जाएगा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]