शिव मंदिर में अंडा मिश्रित केक कांटने पर हिन्दू महासभा उग्र

0
171

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शिव मंदिर में अंडा निर्मित केक काटकर जन्मदिन मनाने के मामले में हिंदू महासभा नें विरोध दर्ज कराया हैl मामले में महासभा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है l

[adrotate banner="3"]

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक में शहर कोतवाल जेपी शर्मा को तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि कुछ लोगों ने शहर के रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर में अंडे से निर्मित केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है, जो पूर्णतया अवैध है, इसको सनातन धर्म किसी भी रूप में स्वीकार नहीं कर सकताl लिहाजा इस तरह का कृत करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की मांग हिंदू महासभा ने की है l शहर कोतवाल ने बताया मामले की जांच की जाएगी l

[adrotate banner="2"]