शिवांग का हुआ प्रमोशन, यूपी कार्यसमिति के सदस्य बने

0
126

asutos raay12फर्रुखाबाद: बीते कुछ दिनों पूर्व युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन के द्वारा संजू शर्मा को नगर अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से उपजे विवाद के बाद आखिर प्रदेश नेतृत्व ने शिवांग रस्तोगी को प्रदेश में जगह दे दी| उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत कर दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने जारी किये गए पत्र में शिवांग रस्तोगी को नगर अध्यक्ष के पद से हटा कर प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया है| नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के लिए सक्रिय रहने वाले शिवांग को यह पद देने के बाद श्री राय ने कहा है की शिवांग सांगठनीय कार्यो के संचालन में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे है|

शिवांग को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कार्य समिति का सदस्य बनाये जाने की खबर से उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी| उन्होंने बताया की संगठन के द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाएंगे|

[adrotate banner="2"]