फेवी कुइक कंपनी पर फतेहगढ़ कोर्ट में परिवाद दर्ज

0
129

faviफर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने फतेहगढ़ न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दर्ज कराया है| जिसमे फेवी क्विक कम्पनी के विज्ञापन में पाकिस्तानी सैनिक के हिंदुस्तानी सैनिक द्वारा जूता चिपकाना दिखाया गया था|

[adrotate banner="3"]

हिजाम के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने मुम्बई की कम्पनी फेवी कुइक के चेयरमैंन के खिलाफ दर्ज कराये गए परिवाद में कहा गया है की वह अपने साथीयो के साथ टीवी देख रहे थे तभी उसमे फेवी कुइक कम्पनी का विज्ञापन आया जिसमे भारतीय सेना का जवान पाकिस्तानी सेना के जबान के जूते के फीते बांध रहा है|

हिजाम का आरोप है इससे उनकी ही नही वल्कि सभी भारतीय जवानो की भावनाये आहत हुई है| परिवाद में पैरवी एडवोकेट किशन शर्मा ने की|

[adrotate banner="2"]