शिवरात्रि पर नाग देवता ने जमीन से निकल दिये दर्शन

0
284

NAAGफर्रुखाबाद:( मोहम्मदाबाद)कोतवाली के ग्राम चौसपुर में शिवरात्रि पर निकले नाग देवता आकर्षण का केंद्र रहे| घंटो मैदान में बैठकर उन्होंने श्रधालुओ को दर्शन दिये|
गाँव के सभी लोग नाग देवता की पूजा करने मन्दिरों की तरफ जा रहे थे कि तभी रावेन्द्र सिंह के मकान के पीछे एक काला नाग निकल कर मैदान में फन उठाकर बैठ गया| फिर क्या था ग्रामीणों का जमाबड़ा लग गया| नाग देवता के निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी| लोग अपने-अपने घरो से दूध और पैसे नाग देवता पर चढ़ाने के लिए उस तरफ दौड़ पड़े|

[adrotate banner="3"]

कई घंटो तक उन पर नाग पर लोग रूपया-पैसा चढाकर मन्नत मांगते रहे| कई घंटो के बाद एक सपोले ने नाग पर चढ़ी धन राशि बटोर ली और नाग जंगल में चला गया| उसकी चर्चा पूरे दिन गाँव वाले करते रहे|

[adrotate banner="2"]