शिक्षामित्र के घर से जेवर व नकदी पार

0
136

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी में घुमने गये शिक्षामित्र के सूने पड़े घर को निशाना बनाया| चोरो ने उसके घर में रखे नकदी जेबर साफ़ कर दिये| शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी शिक्षामित्र सुनील कुमार अपनी पत्नी चन्द्रलता के साथ ससुराल बीते दिन भाईदूज पर नवाबगंज के कुरार गया था| बीती शनिवार रात चोरों उसके मकान के जीने का ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में बैड में रखे बैग से दो जोड़ी कुंडल, दो टाप्स, एक जोड़ी झुमकी और तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए।

रविवार को जब वह पंहुचे तो घटना की जानकारी हुई सुनील ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कह रही है|

[adrotate banner="2"]