शिक्षक वोट देकर सहयोग करें तो समस्यायें हल कराने का करेंगे प्रयास

0
183

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी समर्थित आगरा खण्ड स्नातक क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी डा0 असीम यादव ने जनपद में पहुंचकर शिक्षकों से वोट मांगे। इस दौरान डा0 असीम ने शिक्षकों से कहा कि वह लोग वोट देकर सहयोग करें तो वह उनकी समस्यायें हल करायेंगे।

[adrotate banner="3"]

mlc[bannergarden id=”8″]

डा0 असीम यादव ने जीजीआईसी, जीआईसी कालेजों में पहुंचकर शिक्षकों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें वोट देकर एमएलसी बनायें तो उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर हल करायेंगे। इसके साथ ही मूल्यांकन में मिलने वाले पैसों में भी बढ़ोत्तरी करायेंगे तथा अन्य भत्ता इत्यादि में भी बढ़ोत्तरी करायेंगे। शिक्षकों को कोई भी समस्या नहीं होने दी जायेगी। इस दौरान उनके साथ कई शिक्षक नेता व सपा नेता मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]