शार्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग

0
109

FARRUKHABAD : शहर क्षेत्र के एक चर्चित स्कूल की बच्चे ले जाने वाली बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे बस की सीटें school bus school bus1इत्यादि बुरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गयीं।

[adrotate banner="3"]

ठंडी सड़क स्थित एक गैरिज में दोपहर तकरीबन एक बजे आईटीआई चौराहा स्थित सेन्ट लारेंस की बस संख्या यूपी 76एच/767 खड़ी थी। तभी अचानक बैटरी से शार्ट सर्किट होने पर आग लग गयी। बस में आग लगी देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। जब तक आग बुझ पाती तब तक बस की सीटें इत्यादि बुरी तरह से जल गयीं। बमुस्किल स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझवायी गयी। सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीपी शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]