चार बच्चों की मां प्रेमी साथ रफूचक्कर

0
119

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : कहते हैं प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता, ऐसा ही कर दिखाया थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कल्लू नगला की एक अधेड़ महिला ने। लगभग 35 वर्षीय महि1july2010couple runingला एक अधेड़ के साथ बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर रफूचक्कर हो गयी। बच्चों के पिता ने पुलिस ने तलाश करने की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

कल्लू नगला निवासी रामविलास पुत्र नारायन का विवाह जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम कन्हारी नगला से हुआ था। शादी के बाद खुशहाल जिंदगी व्यतीत होती रही। इसी दौरान उसके घर धारा नगला निवासी मानसिंह पुत्र तोताराम का आना जाना हो गया। मानसिंह की आंख जब रामविलास की पत्नी से लग गयी तो उसने अंधेरी रातों में भी आना शुरू कर दिया और दोनो ने भाग जाने की योजना बना डाली।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

रामविलास का आरोप है कि बीती रात धारा नगला निवासी मानसिंह पुत्र तोताराम उसकी पत्नी को लेकर लेकर कहीं चला गया। काफी खोजवीन करने के बाद भी कहीं कोई पता नहीं चला। रामविलास व उसके पिता ने बच्चों के साथ कमालगंज थाने में पहुंचकर महिला की बरामदगी की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="2"]