शाम 5:30 से 8:30 तक पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस नगर में सघन चेकिंग अभियान चला रही है| जिससे अपराध और अपराधी पर नियंत्रण करने का प्रयास होगा|
नगर में मुख्य रूप से लाल दरवाजे पर यातायात प्रभारी देवेश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे है| वही लिंजीगंज के निकट कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाठी और साहबगंज चौराहे पर घोडा नखास चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम ने चेक किये| अभियान शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा| इसके साथ ही फतेहगढ़-फर्रुखाबाद क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चेकिंग अभियान चला|