शादी के सातवें दिन ही दूसरी शादी रचाने का प्रयास

0
145

फर्रुखाबाद:(कंपिल) विवाह के ठीक सात दिन बाद ही दूसरी शादी रचा रहे युवक को पहली पत्नी के परिजनों ने घेर लिया| लेकिन वह मंडप से उठकर भाग गया। पुलिस वधु के पिता को थाने ले आई।

[adrotate banner="3"]

जनपद एटा के अलीगंज जानिवपुर निवासी प्रताप सिंह लोधी ने अपनी पुत्री रूबी की शादी बीते 19 जून को ही थाना जसरथपुर के गांव मिट्ठू नगला निवासी गेंदालाल के पुत्र रनवीर के साथ किया था | लेकिन ना जाने रणवीर को क्या हुआ वह अपनी रूबी को मायके छोड़ गया | जिसके बाद उसने अपना जाल बुना | 23 जून को रणवीर ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद में एक रिश्तेदार के माध्यम से श्रीदेवी पुत्री धर्मेन्द्र के साथ विवाह तय कर लिया| जिस पर रनवीर ने श्रीदेवी के साथ गोद भराई की रस्म भी अदा की और उसी दिन विवाह भी कराने का दबाब बनाया| लेकिन श्रीदेवी के परिजन एक दिन बद विवाह करने को राजी हुये| इसके बाद बुधवार को तय समय पर विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ|

उधर मामले की भनक पहली पत्नी रूबी के परिजनों को लगी तो वह आधा दर्जन लोगो के साथ आ धमके| जिसे देखकर मंडप से उठाकर रनवीर व बाराती भाग गये | रूबी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और श्रीदेवी के पिता धर्मेन्द्र को थाने ले आयी| धर्मेन्द्र ने पुलिस को बताया कि रनवीर की पत्नी शारीरिक रूप से स्त्री गुणों से पूर्ण नही है| इस के बाद वह विवाह करने को राजी हुआ था|

[adrotate banner="2"]