शादी के तीन दिन पूर्व दूल्हा फांसी पर झूला

0
112

ansiफर्रुखाबाद : घर में मंगलगान शुरु हो गये थे लड़की के हांथो पर भी मेहँदी रचाई जा रही थी की खबर मिली की दुल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | पुलिस ने फांसी पर झूल रहे युवक को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |

[adrotate banner="3"]

थाना राजेपुर के ग्राम नगला रठौरी निवासी श्यामलाल के पुत्र निर्दोष का विवाह पड़ोसी जनपद हरदोई के सांडी छितरामऊ निवासी विजय पाल की पुत्री रिंकी के साथ आने वाली 14 मई को होनी थी | लेकिन दूल्हा बनने जा रहे निर्दोष के अन्दर ना जाने क्या चल रहा था | बीती रात घर पर निर्दोष अकेला था तभी उसने घर के अन्दर रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली | जानकारी जब परिजनों को हुई तो पुलिस को सुचना दी गयी |

पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसका पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है | निर्दोष के माँ-बाप की मौत पहले ही हो चुकी थी वह अपने बड़े भाई दुर्गेश के साथ रह रहा था | घटना के पीछे मृतक का किसी अन्य लड़की से सम्बन्धो की चर्चा तेज है हाला की परिजनों ने इस तरह की किसी भी बात से इंकार किया है |

[adrotate banner="2"]