तिलक में फायरिंग से मौत पर हत्या का मुकदमा दर्ज

0
136

Murder kamalganjफर्रुखाबाद: कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतरगर्त बीती रात एक तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग से एक युवक की मौत पर कमालगंज थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है| मृतक रामानंद के परिजनों ने मानवेन्द्र सिंह पुत्र उदयवीर निवासी शास्त्री नगर कमालगंज, अरुण पुत्र रवेन्द्र कटियार और निर्मल कटियार पुत्र नामालूम के खिलाफ दफा 302 का मामला दर्ज कराया है|

[adrotate banner="3"]

बीती रात लगभग 7 बजे फतेहउल्लापुर गाव में अरुण कटियार पुत्र रवेन्द्र कटियार का तिलक समारोह था| अरुण के चचेरे भाई रोहित कटियार के व्यवहार में शेखपुर निवासी रामानंद गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता समारोह में शामिल होने गया था| तिलक समारोह के दौरान चली गोली में रामानंद घायल हो गया जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल गया| लोहिआ अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे बाहर ले जाने के लिए कहा| उसे कानपुर ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि इसी बीच उसकी मौत हो गयी|

प्रिन्टिग प्रेस आपरेटर रामानंद उर्फ रामू गुप्ता की मौत के बाद उसके परिजन थाना कमालगंज में तिलक समारोह वाले घर के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर लिखाने के लिए गए| थाने में समझौते का प्रयास किया जा रहा है| मृतक रमाकांत के परिजन प्रधान के भाई निर्मल कटियार नाम के युवक से गोली चलने की बात कर रहे है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]