शादी की तैयारियों के बीच दुल्‍हन ने खाया जहर

0
119

कायमगंज(फर्रुखाबाद) : शादी की तैयारियों में व्यस्त परिवार में उस समय सारी विवाह की तैयारियां भूलकर कोहराम मच गया जब होने वाली दुल्हन ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। युवती की हालत बिगडने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उनके हाथपैर फूल गये और आनन फानन इलाज के लिए युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे।

[adrotate banner="3"]

Deathकोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडौल निवासी सोवरन सिंह की पुत्री विनीता की आगामी 20 अप्रैल को बारात आनी है। घर में विवाह की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही थीं। विवाह की तैयारियों के दौरान घर में उस समय कोहराम मच गया जब घर वालों को यह पता चला कि विनीता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया और कीटनाशक के प्रभाव से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। सारी तैयारियां छोडकर परिजन युवती की जान बचाने के लिए उसे नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आये। जहां समाचार लिखे जाने तक युवती का उपचार जारी है।

[adrotate banner="2"]