शातिर सुभाष और उसकी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम लटका

0
148

फर्रुखाबाद: बीती रात पुलिस मुठभेड़ में मौत के घाट उतरे शातिर और उसकी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम पुलिस के कागजी पेंच के चलते शुक्रवार को नही हो सका|
पुलिस ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम करथिया निवासी शातिर सतीश का एनकाउंटर उसके घर में कर दिया था| जिसके बाद उसके शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को भेजा गया | इसके साथ ही उसकी पत्नी रूबी के शव का लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को शाम कोतवाली की ताजपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह नें पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
लेकिन दोनों का पोस्टमार्टम खबर लिखे जाने तक नही हो सका था| मामले में शव का देरी से पंहुचना बताया जा रहा है| यदि जिलाधिकारी नें अनुमति दी तो रात में पोस्टमार्टम की सम्भावना बन सकती है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]