शातिर आसिफ पंडा से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद

0
121

फर्रुखाबाद: शातिर आसिफ पंडा को पुलिस नें रिमांड पर लेकर उसके पास से तमंचा कारतूस का खोखा बरामद कर लिया|
शहर कोतवाली बंगशपुरा कोहना निवासी शातिर आसिफ पंडा पुत्र मुजीद खान के खिलाफ शहर कोतवाली के पक्का पुलिस निवासी सतीश चंद्र वर्मा ने जान लेवा फायरिंग करने के मामले में शहर कोतवाली में बीते दिनों मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे आरोपी न्यायालय में हाजिर हो गया था| घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी नें उसे रिमांड पर लिया| आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा बरामद कर लिया|
दारोगा पर भी कर चुका है फायरिंग
आरोपी पंडा बीते दिनों शहर कोतवाली में तैनात रहे दारोगा भानु प्रकाश पर जान लेंवा फायरिंग कर चुका है| उस मामले में भी वह जेल जा चुका है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]