शांति मार्च निकाल टीईटी संघर्ष मोर्चा ने की शिक्षक बनाने की मांग

0
125

कमालगंज (फर्रुखाबाद): टीईटी संघर्ष मोर्चा कमालगंज के कार्यकर्ताओं व टीईटी उत्तीर्ण युवाओं ने नगर में शांति मार्च निकाला। उन्होंने मांग की कि टीईटी पास सभी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनाया जाये।

[adrotate banner="3"]

आज नगर के रेलवे तिराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शिक्षक की नौकरी दिलाने की मांग को लेकर एक शांति मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि समस्त अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाये।

इस दौरान विकास, इमरान, पप्पी, उपेन्द्र कुमार, पंकज गुप्ता, सद्दा, रेहान, सलमान, रामपाल, विनोद दुबे, वदन सिंह आदि साथ रहे।

[adrotate banner="2"]