अखिलेश यादव के सीएम बनने पर सपाइयों ने दी बधाई

0
123

कमालगंज (फर्रुखाबाद): अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं उन्होंने मांग की कि विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी को मंत्रिमण्डल में शामिल किया जाये।

[adrotate banner="3"]

नगर कार्यालय में हुई बैठक में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के सीएम बनने पर खुशी मनाई। विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी को मंत्रिमण्डल में भी शामिल करने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि जमालुद्दीन कर्मठ व ईमानदार नेता हैं। उनके मंत्री बनने पर क्षेत्र का विकास होगा।
इस अवसर पर हारुन प्रधान, दिलशाद, सगीर अहमद, दिलीप गुप्ता, हनीफ, सलीम, राहत शेख, घनश्याम, यादव, शफीक अहमद आदि एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]