शांतिपूर्ण तरीके से हुई जुमे की नमाज, शहर ने ली राहत की सांस

0
142

फर्रुखाबाद: जुमे की नमाज को लेकर उपद्रव प्रभावित इलाके में गुरुवार की रात से ही पुलिस तैनात है। शुक्रवार को सुबह होने के साथ ही चौकसी और बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया| पुलिस पूरे इलाके में कदमताल करती रही। ड्रोन कैमरों से छतों पर नजर रखी जा रही है।
नगर के नेहरु रोड स्थित जामा मस्जिद और टाउनहाल तिराहे पर स्थित काजी जी की मस्जिद के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे| शहर के बाकी हिस्सों में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में बीते शुक्रवार को शहर में विरोध के नाम बबाल और पत्थराव किया गया था| जिसके बाद पुलिस नें हल्का बल प्रयोग कर बबालियों को खदेड़ दिया| तकरीबन 400 सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है| जिनकी पुलिस तलाश कर रही है|
शुक्रवार को पुन: नवाज के चलते जिलाधिकारीमानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रत्न प्रिया, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ सुरक्षा का जायजा लेते रहे| मस्जिदो में ड्रोन कैमरे से पुलिस नें नजर रखी| जिससे आरोपी सहमे रहे|
जगह-जगह तैनात रही पुलिस
किसी बबाल को देखते हुए पुलिस को जगह-जगह तैनात कर दिया गया था| चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नेहबानी को देखते हुए माहौल शांतिपूर्ण रहा| जिससे पुलिस नें राहत की साँस ली|
गिरफ्तारी के भय से नबाजियो की संख्या घटी
पुलिस द्वारा लिखाये गये मुकदमे में नामजद के साथ सैकड़ो अज्ञात भी है| यह वही लोग है  जिन्हें नबाज के बाद पुलिस नें आरोपी बनाया है| गिरफ्तारी के भय से लोग मस्जिदों में नबाज पढने नही गये| वमुश्किल 20 प्रतिशत लोग ही नबाज पढने पंहुचे | उन्होंने अमन और शांति  दुआ की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]