शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध नाकाम, बाजार में लग रहा लम्बा जाम

0
152

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर का लाल दरवाजा, चौक, तिकोना आदि जगह से तिपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है।लाल दरवाजे पर तो बैरियर लगाकर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है, लेकिन वाहनों की आवाजाही जारी है| जिससे त्योहारों पर भीड़ काफी होनें से जाम लगता है|

आगामी बुधवार को करवाचौथ का पर्व हैं| जिसको लेकर महिलाओं की भीड़ बाजार में लगी हुई है | ऊपर से चार पहिया वाहन वाले भी घुसे चले आते हैं लिहाजा जाम की झाम से आम जनमानस को जूझना पड़ता है| सोमवार को भी रेलव रोड़ व नेहरु रोड़ जाम के हबाले रही| लोगों को पैदल निकलनें पर दिक्कत हुई| कारें जाम में फंसी रहीं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]