पुष्पवर्षा के बीच राजगद्दी पर विराजमान हुए श्रीराम

0
258

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)श्रीराम लीला मंडल ने रविवार को राजगद्दी समारोह आयोजित किया। नगर के रेलवे रोड़ स्थित सरस्वती भवन पर बने भव्य मंच पर मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा व जयकारों के बीच प्रभु श्रीराम को अयोध्या का राज सौंपते हुए भव्य सिंहासन पर आसीन किया गया। मौजूद भक्तों ने जय श्रीराम का गगनचुंबी जयकारा लगाकर पुष्पवर्षा करके खुशी व्यक्त की।पूरा माहौल को भक्तिमय बना दिया।

श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे (मटर लाल) व श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष लालजी टंडन के नेतृत्व में मनोहारी सिंहासन पर भगवान श्रीराम-माता सीता आदि को विराजमान किया गया | इस दौरान कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग , मंत्री कपिल गुप्ता आदि रहे|
यह बने थे स्वरूप
यश मिश्रा श्रीराम, लक्ष्मण ईशु मिश्रा, भरत तनय अवस्थी, शत्रुघन माधव वाजपेयी, सीता सत्यम शुक्ला, हनुमान जी छोटे शुक्ला , गुरु वशिष्ठ शांति स्वरूप त्रिपाठी, व्यास जी के सत्यम दीक्षित स्वरूप बने|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]