फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के नगर पालिका परिषद द्वारा लगाये गये अधिकतर वाटर कूलर दगा दे गये हैं| लिहाजा आम जनता को भीषण गर्मी में काफी समस्या हो रही है| फर्रुखाबाद विकास मंच नें उनकी रिपेयरिंग संगठन के माध्यम से करानें की पालिका से अनुमति मांगी है|
फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने संगठन के पदाधिकारी राहुल जैन आदि के माध्यम से पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को पत्र भेजा| जिसमे कहा कि पालिका क्षेत्र के लगभग आधा सैकड़ा वाटर कूलर लगाये गये थे| जिसमे पर पानी फिर गया है| उनकी मरम्मत ना होनें से वह खराब हो गये| लिहाजा फर्रुखाबाद विकास मंच ने मांग रखी की उनकी संस्था के द्वारा सामाजिक सहयोग से सभी वाटर कूलर सही कर देंगे| वाटर कूलर सरकार की सम्पत्ति है लिहाजा बिना पालिका की अनुमति के उसे ठीक किया जाना सम्भव नही है| फर्रुखाबाद विकास ने कहा की पालिकाध्यक्ष का ध्यान फुटपाथ व पेपर ब्रिक निर्माण में अधिक रहता है|
यह है आंकड़ा
शहर में 78 वाटर कूलर लगाए थे, जिसमें 55 कंडम हो गए। पालिका ने फिर 69.25 लाख की लागत से 50 वाटर कूलर लगाने के लिए टेंडर भी आमंत्रित किये जा चुके है| लेकिन जबसे पूर्व में वाटर कूलर लगे उनकी रिपेयरिंग केबल कागजों में ही हुई| लेकिन जिस आम जनता का पैसा उनमे लगा उनका गला तर नही हो सका|
शहर के वाटर कूलर ठीक करानें की पालिका से मांगी अनुमति
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



