शहर कांग्रेस ने केजरीवाल की अर्थी निकाल नाले में प्रवाहित की

0
111

फर्रुखाबाद: केजरीवाल व सलमान खुर्शीद के बीच चल रहे घमासान को लेकर पुन्नी शुक्ला ने आज अपने विरोध का तरीका बदला। पुतला न फूंक कर शहर में केजरीवाल की अर्थी निकालकर अस्थियां नाले में प्रवाहित कर दीं। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।

[adrotate banner="3"]

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए भारत की जनता को धोखा दे रहे हैं। सलमान पर मिथ्या आरोप लगाकर अरविंद हीरो बनने की फिराक में हैं। कांग्रेसियों ने इसके विरोध में केजरीवाल की अर्थी खतराना, लोहाई रोड, चौक, घुमना, लालसराय होते हुए निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गयी। बाद में गंगा नगर के नाले में अस्थियों को विसर्जित कर दिया गया।

इस दौरान उमेश सारस्वत, शिवाशीष तिवारी, अभिषेक सारस्वत, वरुण शुक्ला, श्यामलाल वर्मा, सतीश पाण्डेय, सुधीर चौरसिया, संतोष कनौजिया आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]